खल्लारी : मोबाईल दुकान से 54 हजार की चोरी - CG Sandesh

खल्लारी : मोबाईल दुकान से 54 हजार की चोरी

खल्लारी थाना अंतर्गत मिडिल स्कूल के सामने मोबाईल दुकान से 54 हजार की चोरी होने का मामला सामने आया है. पार्थी के शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
रामलाल दीवान ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम कोमा वार्ड नं0 01 दीवानपारा मे रहता है। खेती किसानी का काम करता है तथा उसका मेनरोड मिडिल स्कूल के सामने में किराना दुकान एवं मोबाईल शाप की दुकान है। किराना दुकान मे वह तथा मोबाईल दुकान मे पार्थी के दोनों लड़के ईश्वर दीवान एवं हरीश दीवान बैठते है।

28 अक्टूबर 2022 के रात्रि करीब 08/00 बजे उसका बडा लडका ईश्वर दीवान दुकान को बंद करके घर आया फिर सभी खाना खाकर रात्रि मे सो गये। 29 अक्टूबर 2022 को सुबह 05 बजे करीब गांव की पूजा दीवान उसके बडे लडके के मोबाईल मे फोन लगाकर बोली कि उन लोग रोड तरफ जा रहे थे, तो पार्थी के दुकान का दरवाजा खुला हुआ है कहकर बतायी तो उसका लड़का ईश्वर दीवान ने रामलाल दीवान को इसकी जानकारी दिया तो वह, उसकी पत्नी पुन्नी बाई दीवान एवं दोनो लडके के साथ दुकान जाकर देखा तो दुकान का दरवाजा खुला हुआ था दुकान अंदर लगे सटर भी खुला हुआ था दरवाजा एवं सटर मे लगे 03 नग ताला नही था।

दुकान के अंदर रखे 1- MI कंपंनी का 9i sports 4/64 किमती 10500/- 2- ओप्पो कंपंनी का A15s 4/64 किमती 10500/- एवं 18 pis U bon कंपंनी का Head phone किमती 10400/- एवं नगदी रकम 17500/- रूपये तथा किराना दुकान के गल्ले मे रखे सिक्के जिसमे 1रू.,2रू. 5रू. के सिक्के थे कुल 5500/- रूपये कुल जुमला रकम 54400/- रूपये को 28 नवंबर 2022 एवं 29 नवंबर2022 के मध्य रात्रि कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके दुकान मे घुसकर चोरी कर ले गया है। आस-पास पता तलाश किया किसी प्रकार की जानकारी नहीं हुआ.
मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के विरूद्ध अपराध धारा 380-IPC, 457-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें