चरित्र शंका में पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर की हत्या... - CG Sandesh

चरित्र शंका में पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर की हत्या...

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक युवक ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। उसने अपनी पत्नी को इसलिए मार दिया क्योंकि उसे शक था कि उसकी पत्नी का किसी और लड़के से अवैध संबंध है।

 इसी वजह से दोनों के बीच एक बार फिर विवाद हुआ। तब युवक ने कुल्हाड़ी से पत्नी के सिर पर कई वार किए। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामला तखतपुर थाना क्षेत्र का है। 

जानकारी के मुताबिक, बीजा निवासी जगेंद्र साहू(38) अपनी पत्नी निशा साहू(32) और 3 बेटियों के साथ डेढ़ महीने पहले ही गांव लौटा है। इसके पहले वह बिलासपुर के सकरी इलाके में रह रहा था। जगेंद्र घर का खर्चा चलाने के लिए बढ़ई का काम करता था।

बताया गया कि जगेंद्र को अपनी पत्नी पर शक था। उसे शक था कि सकरी में पड़ोस में रहने वाले किसी लड़के से उसकी पत्नी का अवैध संबंध है। इसके चलते दोनों के बीच कई बार विवाद हो चुका था।

बात इतनी आगे बढ़ गई थी कि डेढ़ महीने पहले जगेंद्र अपनी पत्नी को लेकर गांव में आकर रहने लगा गया था। मगर दोनों के बीच झगड़ा शांत नहीं हो रहा था। बार बार विवाद होता था।
बोला-मैंने बीवी को मार दिया.

रविवार सुबह दोनों पति-पत्नी खेत में घास काटने गए थे। मगर वहां भी दोनों के बीच इसी बात को लेकर विवाद हो गया। इतने में विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी ने पास रखा कुल्हाड़ी उठाया और पत्नी के सिर पर कई वार किए। 

जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी थाने गया और बोला कि साहब मैंने अपनी पत्नी को मार दिया है। ये जानने के बाद पुलिस की टीम मौके पर गई और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने ही पूरे घटनाक्रम के बारे में पुलिस को जानकारी दी है। फिलहाल आरोपी के खिलाफ कार्रवाई जारी है।

अवैध संबंध के शक में बीवी को मारकर दफना दिया
रायपुर के आरंग इलाके में हुए एक मर्डर केस में खुलासा हुआ। मामला 4 साल पुराना है। महिला, जिसकी हत्या की गई। इस वारदात में उसके पति का ही हाथ था। उसने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर ऐसी प्लानिंग रची कि इतने दिनों तक पुलिस को झांसा देने में कामयाब रहा। 

मगर महिला के कंकाल ने इस कांड से पर्दा उठा दिया। 4 साल में इस केस के सुलझने के बाद रायपुर के SSP प्रशांत अग्रवाल ने मीडिया को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस केस में हत्यारा और मास्टर माइंड महिला का पति देवचंद कुर्रे, उसका भाई देवदास कुर्रे और साथी तेजराम चतुर्वेदी गिरफ्तार किए गए हैं। इस पूरी वारदात को महिला के पति ने चरित्र शंका के चलते अंजाम दिया था। आरोपी ने अपनी पत्नी को मारकर दफना दिया था.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें