सरपंच पति सहित 2 लोगों की दर्दनाक मौत, खड़े ट्रक से टकराई बा... - CG Sandesh

सरपंच पति सहित 2 लोगों की दर्दनाक मौत, खड़े ट्रक से टकराई बाइक

जिले के साईंटांगर टोली में देर रात हुए सड़क हादसे में दो बाइक सवारों की दर्दनाक मौत हो गई है। दोनों मृतकों में से एक पिलखी ग्राम पंचायत का सरपंच पति सुमित लकड़ा और दूसरा उसका साथी प्रमोद मिंज है। घटना लोदाम चौकी क्षेत्र की है। जशपुर SDOP राजेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि सड़क पर खड़े ट्रक को बाइक सवार शख्स ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि खराब पड़ा ट्रक पिछले 2 दिनों से सड़क के किनारे खड़ा था, जिसे बाइक सवार दूर से देख नहीं सके। दोनों युवक जशपुर से अपने ग्राम पिलखी लौट रहे थे। चूंकि रात 12 बजे का वक्त था, तो सड़क पूरी खाली थी। ऐसे में बाइक की रफ्तार काफी तेज थी। सड़क पर अंधेरा भी था। ऐसे में बाइक सवारों को ट्रक नजर नहीं आया और उन्होंने पीछे से ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें