कोमाखान : पुरानी बातों को लेकर डंडे से मारपीट कर दी जान से म... - CG Sandesh

कोमाखान : पुरानी बातों को लेकर डंडे से मारपीट कर दी जान से मारने की धमकी

कोमाखान थाना अंतर्गत ग्राम सुवरमार में पुरानी बातों को लेकर डंडे से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी है, पार्थी के शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
खेमराज देवांगन ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम लुकुपाली, कोमाखान में रहता है । मजदूरी का काम करता है। 27 अक्टूबर 2022 के शाम करीब 06:00 बजे उसका दोस्त योगेश यादव, देवराज ठाकुर के साथ ग्राम सुवरमार का मातर देखने गये थे।

ग्राम सुवरमार पहुंच कर आंगन बाड़ी सुवरमार के पास मातर देख रहे थे कि शाम करीब 06:30 बजे ग्राम सुवरमार के थनवार यादव, कमलेश यादव एवं हिरामन साहू, विनोद यादव आये और उसे देखकर पुरानी बातों को लेकर मां बहन की गालियां देने लगे. तब खेमराज देवांगन ने इन लोगो को गाली देने से मना किया तो ये लोग बोले कि ज्यादा होशियार बनता है और अपने हाथ में पकड़े डण्डे से उसे मारने लगे तब वह बचाव बचाव चिल्लाया तो उसकी आवाज सुनकर उसके दोस्त योगेश यादव, देवराज ठाकुर और अन्य गांव के लोग आकर झगड़ा को शांत कराये है । इन लोगो के मारने से उसे दाहिने पैर में चोंटे आई है, जाते जाते ये लोग बोले कि आज तू बच गया नही तो जान से खत्म कर देते । इन लोगो के द्वारा मां बहन की गालियां देने से उसे व सुनने वालो को बहुत बुरा लगा वह इन लोगो के इस व्यवहार से बहुत डरा हुआ है।
मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरूद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें