एक पिता ने अपने 4 साल के बेटे को गर्म प्रेस से दाग, इस वजह... - CG Sandesh

एक पिता ने अपने 4 साल के बेटे को गर्म प्रेस से दाग, इस वजह से दी मासूम को सजा

कोरबा जिले के रामपुर में मंगलवार को एक पिता ने अपने 4 साल के बेटे को गर्म प्रेस से दाग दिया। साथ ही उसके साथ मारपीट भी की। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। आरोपी ऐसा करके पत्नी पर पैसे देने का दबाव बनाना चाहता था। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक रूपक शर्मा ने बताया कि आरोपी काली दास महंत (40 वर्ष) अपनी पत्नी और 4 साल के बेटे के साथ रामपुर में रहता है। वो मंगलवार को अपनी पत्नी से पैसे देने के लिए झगड़ा कर रहा था। 

उसने पत्नी को पीटा भी, लेकिन वो बार-बार पैसे नहीं होने की बात कहती रही। इस पर आरोपी काली ने अपने 4 साल के बेटे की पिटाई करते हुए से गर्म प्रेस से कमर के पास दाग दिया।

मासूम बेटे को गंभीर रूप से झुलसा देखकर मां रोने लगी। तब भी आरोपी को इससे कोई फर्क नहीं पड़ा। वो पत्नी के साथ अश्लील गालीगलौज करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी। बाद में पीड़िता ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई। इस मामले में पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

तब कोतवाली थाना प्रभारी रूपक शर्मा के नेतृत्व में चौकी प्रभारी रामपुर उप निरीक्षक कृष्णा साहू ने आरोपी काली दास के खिलाफ IPC की धारा 294, 323, 327, 506 और 75 किशोर न्याय अधिनियम के तरह केस दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें