राजधानी में मैगी पॉइंट के मालिक की हत्या, उसके ही 2 कर्मचार... - CG Sandesh

राजधानी में मैगी पॉइंट के मालिक की हत्या, उसके ही 2 कर्मचारियों ने दिया वारदात को अंजाम

 शहर में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है। आए दिन शहर से हत्या,चाकूबाजी,लूटपाट जैसी घटना सामने आती ही रहती है। ऐसी ही एक खबर फिर शहर से मिल रही है। जहां माना स्थित महाराजा मैगी पॉइंट के मालिक की हत्या कर दी गई है।

 जानकारी के मुताबिक मालिक अजय गोस्वामी की हत्या उनके ही 2 कर्मचारियों ने मिलकर की है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी इस वारदात को अंजाम देने के बाद फरार होने की तैयारी में थे लेकिन उससे पहले ही दोनों को पुलिस ने धर दबोचा। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 302 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। मामला माना थाना क्षेत्र का है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें