12 साल की बच्ची को नहाते देख बिगड़ी नियत, बच्ची के साथ किया ग... - CG Sandesh

12 साल की बच्ची को नहाते देख बिगड़ी नियत, बच्ची के साथ किया गलत काम

गरियाबंद जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में दिवाली के दिन 12 साल की बच्ची के साथ रेप की वारदात हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इधर आक्रोशित लोगों ने आरोपी की जमकर पिटाई भी कर दी। बच्ची मानसिक रूप से कमजोर बताई जा रही है।

कोतवाली थाना प्रभारी सत्यम गावड़े ने बताया कि 24 अक्टूबर को दीपावली के दिन सुबह 10 बजे की घटना है। आरोपी संतराम देवदास (40 वर्ष) वार्ड क्रमांक 4 का रहने वाला है। वो अक्सर पारागांव आता-जाता रहता था।

सोमवार को भी वो अपने परिचित से मिलने पारागांव गया था। वहां उसने एक घर से लगे स्नानागार में 12 साल की बच्ची को नहाते हुए देखा। उसे देख उसकी नीयत बिगड़ गई। उसने उसी बाथरूम में जाकर बच्ची से बलात्कार किया।

इधर बच्ची की चीख-पुकार सुनकर उसकी बहन और पड़ोसी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बच्ची को आरोपी से छुड़ाया। लोगों ने आरोपी की जमकर पिटाई की और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी संतराम देवदास शादीशुदा है और उसके 2 बच्चे भी हैं। 

फिलहाल पुलिस आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 376(2)(1) और पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने बताया कि गांव में स्नानागार घर से बगल में ही कच्ची दीवारों से घेरकर बनाया जाता है, इसी का फायदा उठाकर आरोपी उसमें घुस गया था।

3 दिन पहले कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के साथ रेप

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में शुक्रवार को कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) के साथ रेप किया गया। नाबालिग आरोपी ने उप स्वास्थ्य केंद्र के अंदर युवती के हाथ-पैर बांधकर दुष्कर्म किया। जबकि दो आरोपी उसका साथ दे रहे थे,और इस पूरी घटना का वीडियो भी बनाया। मुख्य आरोपी नाबालिग (17 वर्ष) है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें