इस हॉलीवुड अभिनेता की हुई मौत - CG Sandesh

इस हॉलीवुड अभिनेता की हुई मौत

स्कॉटलैंड के अभिनेता रॉबी कोल्ट्रेन का कई अंगों के काम नहीं करने के कारण 14 अक्टूबर को निधन हो गया । ब्रिटेन की मीडिया में आयी खबरों में इसकी जानकारी दी गयी है।.

कोल्ट्रेन ‘हैरी पॉटर’ तथा ‘जेम्स बॉन्ड’ जैसी फिल्मों से लोकप्रिय हुये थे । अभिनेता ने 14 अक्टूबर को 72 वर्ष की उम्र में स्कॉटलैंड के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली. 

कॉलट्रेन का असली नाम एंटनी रॉबर्ट मैकमिलन था और उनका जन्म स्कॉटलैंड के रुथनग्लेन में हुआ था। कॉलट्रेन ने अपनी उम्र के दूसरे दशक में अभिनय की शुरुआत की थी। उन्होंने संगीतकार जॉन कॉलट्रेन के सम्मान में अपना नाम बदला था।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें