बागबाहरा : 2 लाख 87 हजार की चोरी, बहार से दरवाजा में बाँधा ल... - CG Sandesh

बागबाहरा : 2 लाख 87 हजार की चोरी, बहार से दरवाजा में बाँधा लोहे का पाईप.

22 अक्टूबर को बागबाहरा के वार्ड क्रमांक 01 में 2 लाख नगदी सहित 87 हजार के जेवर चोरी होने पर पुलिस अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध अपराध दर्ज कर जांच विवेचना में लिया है.  

प्रार्थी संतोष मोनाड़ी ने पुलिस को बताया कि 22 अक्टूबर की सुबह करीब 04:30 बजे वह अपने ससुर को रेल्वे स्टेशन बागबाहरा छोड़ने के लिए उठकर दरवाजा को खोला तो दरवाजा नही खुला, जिसके बाद वह अपने बड़े भाई ललित मोनाड़ी को फोन कर दरवाजा नही खुलने की जानकारी दिया. और प्रार्थी के बड़े भाई ने वहां आकर दरवाजा खोला और बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा दरवाजा में लोहे का पाईप को सिटकिनी से बांध दिया था.

प्रार्थी ने बताया कि उनके मां के कमरे से किसी ने आलमारी को निकाल कर स्टोर रूम के पास रखा और वहां चोरी की. प्रार्थी ने बताया कि उनके आलमारी के आसपास सोने चांदी के गहने व सिक्के डिब्बा खाली पड़ा हुआ था, आलमारी के पल्ला और लकर टूटा हुआ था.

प्रार्थी ने बताया कि आलमारी चेक करने पर आलमारी में रखे कुल रकम 2,00,000 रूपये एवं सोने-चांदी कीमती करीबन 42000 रूपये कुल जुमला लगभग 2,87,000 रूपये को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा स्टोर रूम के दरवाजे के तरफ से आकर आलमारी को बाहर स्टोर रूम के पास निकाल कर आलमारी में रखे नगदी रकम एवं सोने चांदी की गहने को चोरी कर ले गया है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध धारा 380-IPC, 457-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें