बागबाहरा : दो अलग-अलग मामलों में 9 पर जुआ एक्ट के तहत कार्यव... - CG Sandesh

बागबाहरा : दो अलग-अलग मामलों में 9 पर जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही.

बागबाहरा पुलिस ने 20 अक्टूबर को मुखबिर की सुचना पर दो अलग-अलग जगहों पर जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए कुल 9 लोगों को गिरफ्तार किया है.

इसमें ग्राम अनवरपुर के रंग मंच पर स्ट्रीट लाईट की रोशनी में ताश के 52 पत्ती से रूपये पैसो की दांव लगाकर काटपत्ती नामक जुआ खेल रहे 6 लोग संतोष पटेल पिता रिखीराम पटेल उम्र 42 साल, अजय पटेल पिता कुमार पटेल उम्र 19 साल, आत्माराम निषाद पिता भगतराम निषाद उम्र 27 साल, केवल सिंग पिता नाथुराम ध्रुव उम्र 42 साल, खेमचंद दीवान पिता धनेश्वर दीवान उम्र 18 साल, महेन्द्र बरिहा पिता घासीराम बरिहा उम्र 28 साल सभी अनवरपुर निवासी को कुल जुमला नगदी रकम 1800  रूपये  एवं 52 पत्ती ताश के साथ आरोपियों का कृत्य अपराध धारा 13 जुआ एक्ट का पाये जाने से आरोपियों के विरूद्ध अपराध कायम कर विवेचना में लिया है.

जबकि शीतला मंदिर के पास हरनादादर में 52 पत्ती से रूपये पैसो की दाव लगाकर काटपत्ती नामक जुआ स्ट्रीट लाईट की रोशनी में खेल रहे तीन लोग सुरेश यादव पिता दयाराम यादव उम्र 45 साल, दिलीप महानंद पिता कविराज महानंद उम्र 30 साल, कन्हैया नागेश पिता तोमन सिंग नागेश उम्र 48 साल सभी हरनादादर निवासी के पास से कुल जुमला नगदी रकम 1200 रूपये, 52 पत्ती ताश को जप्त कर आरोपियों का कृत्य अपराध धारा 13 जुआ एक्ट का पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें