बागबाहरा : ट्रक की चपेट में आने से 2 की मौत - CG Sandesh

बागबाहरा : ट्रक की चपेट में आने से 2 की मौत

बागबाहरा थाना क्षेत्र से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है. हादसे में 2 व्यक्तियों की मौत हो गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक में सवार दोनों व्यक्तियों को घर के सामने अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची.

यह घटना बीते रात भदरसी चौखड़ी बागबाहरा थाना क्षेत्र की है. मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक 32 वर्षीय चिंताराम यादव और 45 वर्षीय पान सिंह ध्रुव दोनों भदरसी निवासी हैं. हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके पर से फरार हो गया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस फरार ड्राइवर की तलाश कर रही है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें