खल्लारी : नाबालिग लड़के को भगाया, मामला दर्ज - CG Sandesh

खल्लारी : नाबालिग लड़के को भगाया, मामला दर्ज

खल्लारी पुलिस ने थाना क्षेत्र अंतर्गत एक नाबालिग लड़के को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का मामला अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध दर्ज किया है.  

लड़के के पिता गोवर्धन साहु ने पुलिस को बताया कि उसका लड़का तेज कुमार उम्र 17 वर्ष 03 माह निवासी पोटिया 9 अक्टूबर के दोहपर 1:00 बजे घर से बिना बताये कहीं चला गया, जो अब तक घर वापस नही आया है.

प्रार्थी ने बताया कि उसके लड़के का रिस्तेदारों में एवं आसपास में पता तलाश किया गया, जिसका कहीं पता नही चला. लड़का कक्षा 11 वीं तक पढा लिखा है, हिन्दी, छत्तीसगढी बोलता है.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 363-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें