कोमाखान : अज्ञात वाहन ने पीछे से मारी ठोकर, एक की मौत. - CG Sandesh

कोमाखान : अज्ञात वाहन ने पीछे से मारी ठोकर, एक की मौत.

कोमाखान थाना अंतर्गत अपने दोस्त के साथ प्रोग्राम देखने खरियार रोड जा रहे व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. जिसपर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

पुलिस ने बताया कि 06 अक्टूबर 2022 को राजा बंजारे अपने दोस्त के साथ मोटर सायकल क्रमांक CG06GM9195 से प्रोग्राम देखने खरियार रोड जा रहा था. थे. इसी दौरान चौखड़ी NH 353 रोड के पीछे से आ रही अज्ञात वाहन के चालक द्वारा उन्हें तेज रफ्तार लापरवाही पूर्वक चलाकर ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे राजा बंजारे की घटना स्थल पर मृत्यु हो गई. एवं राधेश्याम चौहान घायल हो गया जिसे 108 की मदद से शासकीय अस्पताल बागबाहरा लाया गया.

पुलिस ने बताया कि मामले में अज्ञात वाहन चालक के विरूद्ध धारा 279,337,304(A)  भादवि का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध सदर कायम कर विवेचना में ले लिया गया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें