पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट , बेटी की पिटाई का करती थी ... - CG Sandesh

पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट , बेटी की पिटाई का करती थी विरोध

गाजियाबाद के मसूरी थानाक्षेत्र में बुधवार रात युवक ने पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 पुलिस का कहना है कि हत्यारोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक मूलरूप से सहारनपुर के देवबंद का रहने वाला शादाब काफी समय से परिवार के साथ मसूरी में रेलवे स्टेशन रोड के पास किराए के मकान में रह रहा है। वह मसूरी क्षेत्र की ही एक मीट फैक्ट्री में काम करता है।

शादाब की पत्नी शबाना (35) की बहन मुस्कान भी पड़ोस के मकान भी किराए का कमरा लेकर रहती है। मुस्कान ने पुलिस को बताया कि बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे वह शबाना के घर गई हुई थी। 

वह बहन के साथ खाना खा रही थी, इसी दौरान शादाब सोने के लिए चल दिया। उसने अपनी पांच साल की बेटी शबा से चादर लाने को कहा। बेटी ने चादर लाकर नहीं दी तो शादाब ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। बेटी को पिटता देख शबाना बीच-बचाव करने आ गई। इसी बात को लेकर शादाब और शबाना के बीच कहासुनी शुरू हो गई।

मुस्कान ने बताया कि देखते ही देखते शादाब तैश में आ गया और चाकू निकालकर ले आया। कोई कुछ समझ पाता, इससे पहले ही उसने अपनी पत्नी शबाना की छाती, कमर और पेट में चाकू ताबड़तोड़ वार कर उसे लहूलुहान कर दिया। 

शबाना के जमीन पर गिरते ही शादाब मौके से फरार हो गया। चीख-पुकार मचने पर पहुंचे पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। शबाना को अस्पताल में भर्ती कराया जहां कुछ ही देर बाद उसने दम तोड़ दिया। शबाना दो बेटों और एक बेटी की मां थी।

एसपी ग्रामीण डॉ. ईरज राजा ने कहा, 'चाकू से पत्नी की हत्या कर शादाब फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है। घटना के संबंध में अभी शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। मृतका की बहन से विस्तृत जानकारी ली जा रही है।'


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें