कोमाखान : मायके आई महिला के साथ मकान बनाने को लेकर हुई मारपी... - CG Sandesh

कोमाखान : मायके आई महिला के साथ मकान बनाने को लेकर हुई मारपीट.

कोमाखान थाना अंतर्गत ग्राम खट्टी में अपने मायके आई महिला के साथ मकान बनाने को लेकर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी , जिसपर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

पुलिस ने बताया कि पुष्पा बाई 8 अक्टूबर  को दशहरा त्यौहार मनाने मायके खट्टी आई थी, जहाँ उसके अगले दिन 9 अक्टूबर को वह अपने मामी सुनिता बाई के घर सामने मोहाटी में बैठी थी. तभी दोपहर करीब 2 बजे पदुम उर्फ सिस्टर चेलक गली तरफ से मां बहन की गंदी गंदी अपशब्द बकते हुये आया और पुष्पा बाई को जगह बढ़ा के मकान बना लिये हो तुम लोगो को आज जान से मार कर रहूंगा बकते हुये आकर लात से मारपीट कर दरवाजा को धक्का देकर गिरा दिया.

इस मारपीट को देखकर पुष्पा की मामी सुनीता बाई आयी और बीच बचाव की, तब पदुम उर्फ सिस्टर अपने घर चला गया.

पुष्पा ने बताया कि लात घुसा से मारपीट करने से उसकी दाहिने कंधे एवं दाहिने गाल में चोंट लगी है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पदुम उर्फ सिस्टर पर अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें