बागबाहरा : जाति सूचक गाली-गलौज कर दी जान से मारने की धमकी  - CG Sandesh

बागबाहरा : जाति सूचक गाली-गलौज कर दी जान से मारने की धमकी

बागबाहरा थाना अंतर्गत शांति नगर में जातिसूचक गालीगलौच कर जान से जान से मारने की धमकी दी है, पार्थी के शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
संजय ध्रुव ने पुलिस को बताया कि शांति नगर बागबाहरा का निवासी है। वह 05 अक्टूबर 2022 के शाम करीब 05/45 बजे को माता विसर्जन से वापस आते समय दुर्गा पंडाल के पास ही आर्यन कुरैशी व कुछ अन्य लोग एकत्रित थे.

जहां वह भी रूका उसके द्वारा क्या हुआ है पुछा गया उतने में पहले से गुस्से में रहे आर्यन कुरैशी द्वारा गाली दिया गया कि जातिसूचक गालीगलौच कर मेरे साथ मत उलझ नही तो ठीक नही होगा कहा गया.
उसे भी गुस्सा आया और बोला की कौन होता है तु मेरी जाति को गाली देने वाला कहने पर उसके साथ हाथा पाई करने लगा व जान से मारने की व देख लेने की धमकी दी गयी इस दौरान आसपास में मौजूद अखीलेश सिंह, अनिल चन्द्राकर व माता विसर्जन कर आ रहे बहुत से मोहल्लेवासी मौजूद थे । मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें