बागबाहरा : दुर्गा पंडाल के अंदर घुसकर जमकर मारपीट, मामला दर्... - CG Sandesh

बागबाहरा : दुर्गा पंडाल के अंदर घुसकर जमकर मारपीट, मामला दर्ज.

बागबाहरा थाना अंतर्गत दुर्गा पंडाल के अंदर घुसकर जमकर मारपीट हुई है, पार्थी के शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
ओम प्रकाश मानिकपुरी ने पुलिस को बताया कि 05 अक्टूबर 2022 समय लगभग 06/00 से 06/30 के बीच वे सब मोहल्लेवासी दुर्गा पंडाल के अंदर माता विसर्जन पश्चात धार्मिक कार्य कर रहे थे.
उसी समय आर्यन, आयान एवं राजेश व उसकी पत्नी नजमा खान सारे एक साथ उसके पंडाल के अंदर आये और वाद विवाद कर गाली गलौच आर्यन एवं राजेश द्वारा मां बहन की गाली दी गयी.
इस बीच पंडाल पर जवारा बोहने वाली महिलायें एवं मोहल्ले के बुजूर्ग थे जिसको भी गाली गलौच किया एवं कहा कि तुम लोगों को देख लुंगा. पंडाल में आकर तोड फोड किये साथ में लोहे की छड, कट्टा (चाकू) को लेकर आया एवं मारपीट करने लगा.

जिससे मारपीट में उसे उन्होने आहत किया व उसके धार्मिक भावनाओं में ठेस पहुचाया गया सुबह भी उसके विसर्जन को प्रभावित करने की कोशीश आर्यन द्वारा की गयी एवं समझाने पर सभी को गाली दिया. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें