SSC ने 990 पदों पर निकाली बम्पर भर्ती - CG Sandesh

SSC ने 990 पदों पर निकाली बम्पर भर्ती

कर्मचारी चयन आयोग ने भारतीय मौसम विभाग में साइंटिफिक असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, मौसम विभाग में 990 साइंटिफिक असिस्टेंट के पदों पर भर्ती की जानी है. इसकी के साथ आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई. इसके लिए आवेदन के इच्छुक अभ्यर्थी एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 18 अक्टूबर तक कर सकते हैं.
आवेदन शुल्क - कैंडिडेट्स को आवेदन शुल्क के तौर पर 100 रुपये का भुगतान करना होगा.

शैक्षणिक योग्यता - अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या उच्च शिक्षा संस्थान से विज्ञान विषयों (फिजिक्स विषय के साथ)/कंप्यूटर साइंस/इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी/कंप्यूटर एप्लीकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए.
इसके अलावा इन पदों के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स और टेलीकम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग में डिप्लोमा प्राप्त अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं.

आयु सीमा - इन पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की आयु आवेदन की आखिरी तारीख को अभ्यर्थियों की आयु 30 साल से ज्यादा नहीं होना चाहिए. हालांकि, केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार रिजर्व कैंटेगरी के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है.

ऑफिसियल नोटिफिकेशन – PDF


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें