छेड़खानी से परेशान महिला ने दिनदहाड़े युवक को लगाई आग ,बीच बाज... - CG Sandesh

छेड़खानी से परेशान महिला ने दिनदहाड़े युवक को लगाई आग ,बीच बाजार में हंसिए से भी किया हमला

छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में एक महिला ने युवक पर दिनदहाड़े हंसिए से हमला कर दिया। महिला ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि युवक आए दिन उससे छेड़छाड़ करता था। कुछ ना कुछ कुछ गंदी हरकत करता रहता था। 

इस वजह से महिला परेशान थी। आखिरकार जब महिला को मौका मिला तब उसने पहले तो पेट्रोल डालकर युवक को आग लगाई। इसके बाद धारदार हथियार से उस पर वार कर दिया। जिससे युवक बुरी तरह घायल हुआ है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, रामगढ़ क्षेत्र में रहने वाला जितेंद्र साहू(36) बुधवारी बाजार में सब्जी की दुकान लगाता है। उसी बाजार में सीमा साहू भी सब्जी की दुकान लगाती है। सीमा ने आरोप लगाया है कि जितेंद्र लंबे समय से उससे छेड़छाड़ कर रहा था। फोन पर भी गंदी गंदी बातें करता था। बाजार आओ तो किसी के सामने कुछ भी कहने लगता था। इसलिए वो काफी परेशानी थी।

बताया गया कि रविवार दोपहर को भी जितेंद्र सब्जी की दुकान लगाने पहुंचा था। उसी दौरान सीमा भी वहां पहले से मौजूद थी। कहा जा रहा है कि युवक जैसे ही अपनी दुकान के पास पहुंचा। महिला पेट्रोल लेकर मौके पर पहुंच गई और उसने युवक पर पेट्रोल छिड़क दिया। 

इसके बाद उस पर आग लगा दिया। फिर युवक जब भागने की कोशिश करने लगा तो महिला ने हंसिए से भी उस पर हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है।

घटना के वक्त आस-पास के लोग मौजूद थे। उन्होंने जैसे ही इस घटना को देखा तो वे मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसी तरह से महिला को शांत कराया। वहीं युवक की आग बुझाकर उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसकी हालत को देखते हुए बिलासपुर रेफर किया गया है।

 युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। साथ में पुलिस से भी मामले की शिकायत की गई थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को गिरफ्तार किया गया है। मामले में जांच जारी है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें