कांकेर में नक्‍सलियों ने पूर्व सरपंच को मारी गोली, माइंस में... - CG Sandesh

कांकेर में नक्‍सलियों ने पूर्व सरपंच को मारी गोली, माइंस में घुसकर किया हमला

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में माओवादियों ने एक पूर्व सरपंच की गोली मारकर हत्या कर दी। जिले के दुर्गुकोंदल थाना अंतर्गत हाहालद्दी माइंस में नक्सलियों ने वारदात को अंजाम दिया है। नक्सलियों ने पूर्व सरपंच और वर्तमान में ग्राम पटेल नोहर सिंह तुलावी को गोली मारी है।

 पूर्व सरपंच को बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया जा रहा था, लेकिन चारामा के पास उसने दम तोड़ दिया। दुर्गकोंदल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नोहर सिंह तुलावी मोनेट माइंस में काम कर रहा था। सोमवार को 3 नक्‍सली माइंस के अंदर आ घुसे। पहले उससे बात करते रहे और फिर नक्सलियों ने नोहर के सीने में बंदूक टिका कर गोली मार दी।

 नक्सलियों ने नोहर के सिर पर पत्थर से हमला भी किया और भाग गए। घायल नोहर को अस्पताल लाया गया। नक्सलियों की स्माल एक्शन टीम द्वारा वारदात को अंजाम देने की आशंका जताई जा रही है। दिनदहाड़े माइंस में गोली चलने से हड़कंप मच गया।

मिली जानकारी के मुताबिक 3 महीने पहले नक्सलियों ने नोहर के खिलाफ पर्चा भी फेंका था। पर्चे के माध्यम से नक्सलियों ने नोहर पर मोनेट माइंस का दलाली करने का आरोप लगाया था। पहले भी नक्सली पूर्व सरपंच पर हमला कर चुके हैं।

 सोमवार को नक्सलियों ने माइंस में घुसकर नोहर सिंह तुलावी को गोली मार दी। घटना के बाद माइंस में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर दुर्गुकोंदल पुलिस मौके पर पहुंची। घटना के बाद इलाके में दहशत है। माइंस इलाके में सर्चिंग बढ़ा दी गई है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें