तेन्दूकोना : तुम क्यों यहां पर गाली गलौच कर रहे हो कहकर की ज... - CG Sandesh

तेन्दूकोना : तुम क्यों यहां पर गाली गलौच कर रहे हो कहकर की जमकर मारपीट

तेन्दूकोना थाना अंतर्गत ग्राम सम्हर बाजार चौक तुम क्यों यहां पर गाली गलौच कर रहे हो कहकर की जमकर मारपीट, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
राज कुमार साहू ने पुलिस को बताया कि वह वार्ड नं 01 तेन्दूकोना में रहता है, संतोषी मंदिर के सामने उसका स्वयं का ओमकार स्वीट्स होटल चलाता है. 17 सितम्बर 2022 को अपने पैतृक ग्राम सम्हर दादा दादी के घर पितर मनाने गया था रात्रि में 08/00 बजे खाना खाकर घूमने बाजार चौक तरफ गया था.
जहां पर टीकम साहू का किराना स्टोर्स है जिसमें कुछ सामान लेकर मंदिर पास बैठा था कि करीबन 08/30 बजे गांव का देवनारायण साहू आया और उसे किसी को फोन करने के लिये कहा जो उसने मना किया तो वह किसी और के मोबाईल से किसी से लगाकर बात कर रहा था और गाली गलौच कर रहा था.
जिसे टीकम साहू किराना दुकान वाले उसके पास आकर तुम क्यों यहां पर गाली गलौच कर रहे हो कहकर उसे मां बहन की गंदी गंदी अश्लील गालियां देकर हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे तो उसने उसे बताया कि वह गाली नहीं दे रहा था जो दे रहा था वह चला गया है फिर भी टीकम साहू नहीं माने और उसके साथ मारपीट कर रहा था तथा उसके घर के पिता गयाराम साहू व चाचा डोमू साहू भी वहां पर आ गये और उसे बहुत गाली गलौच करते हो कहकर तीनों एक साथ मिलकर हाथ मुक्का व लात से मारपीट कर मां बहन की अश्लील गालियां देने लगे ।


वहां पर उपस्थित भीड में से उसके चाचा रोहित साहू उसे बीच बचाव किये तो उसे भी तीनों मिलकर हाथ मुक्का व लात से मारपीट किये हैं तथा तीनों ने उसे जान से मारने की धमकी दिये हैं। उन तीनों के द्वारा उससे मारपीट करने से सीने में चोट लगा है तथा बीच बचाव करने आये मेरे चाचा को होंठ, बायें कान के पास, कमर व दायें हाथ के उंगली में चोट लगा है । घटना को उपस्थित रोहित साहू, रामेश्वर विश्वकर्मा एवं अन्य लोग देखे सुने हैं, बाद में अपने परिजन के साथ थाना तेन्दूकोना आया था जहां उसका व चाचा रोहित साहू का मुलाहिजा कराया गया है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें