कोमाखान : सास-ससुर ने मिलकर बहु और पोते से की मारपीट, मामला ... - CG Sandesh

कोमाखान : सास-ससुर ने मिलकर बहु और पोते से की मारपीट, मामला दर्ज

कोमाखान थाना अंतर्गत ग्राम सराईपाली में सास-ससुर ने मिलकर बहु और पोते से मारपीट की. जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

नीराबाई महिलांग पति भुखन महिलांग ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम सराईपाली में अपने पति एवं बच्चों के साथ रहती है. तथा उसके सास ससुर अलग मोहल्ला में रहते हैं .

नीराबाई ने बताया कि  9 सितम्बर 2022 को उसका लड़का गांव के गली में खेल रहा था जिसे देखकर उसका ससुर शिवप्रसाद महिलांग एवं सास डिगेश्वरी महिलांग अपने पास बुलाकर मारपीट कर रहे थे. जिसे नीराबाई का लड़का आकर बताया कि दादा एवं दादी उसे बुलाकर मारपीट किये.

तब लगभग 10 -11 बजे के आसपास नीराबाई अपने सास ससुर के घर के सामने आम गली में जाकर बोली कि क्यों मेरे लड़के मारपीट किये हो तब उसके सास एवं ससुर उसे मां बहन की गंदी गंदी गाली गुप्तार कर आज तुझे जान से मार देंगे कहकर उसका ससुर शिवप्रसाद महिलांग एवं सास डिगेश्वरी महिलांग दोनो अपने हाथ में रखे डण्डे से मारपीट किये. तब नीराबाई वहां से किसी तरह भाग गई.

नीराबाई  ने बताया कि उसके ससुर शिवप्रसाद महिलांग एवं सास डिगेश्वरी महिलांग के द्वारा डण्डा से मारपीट करने से जिससे उसके बाये पैर में चोंट लगकर दर्द हो रहा है. उनके इस व्यवहार से वह बहुत डरी हुई है. घटना को नील कुमार एवं गांव के अन्य लोग देखे हैं.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने प्रार्थिया के सास और ससुर शिवप्रसाद महिलांग , डिगेश्वरी महिलांग के विरुद्ध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें