बागबाहरा : जागिंग के लिए घर से निकली लडकी लापता  - CG Sandesh

बागबाहरा : जागिंग के लिए घर से निकली लडकी लापता

पार्थिया पुलिस को बतायी कि उसका एक बेटा, तीन बेटी है। सबसे बड़ी बेटी की एक लड़की एक लड़का है। उसकी बेटी अपने पति से करीब 14 वर्ष से अलग रहती थी। उसकी बेटी की मृत्यु होने के बाद दोनो बच्चो को वह अपने घर में रखकर पालन पोषण कर रही थी।

उसकी नतनीन जो 04 सितम्बर 2022 को सुबह 05:00 बजे जागिंग के लिए घर से निकली थी जो आज तक घर वापस नही आयी है जिसे वह आसपास के मोहल्ले के लोगों एवं रिश्तेदारों के यहां पता किया लडकी का कही भी पता नही चला मुझे संदेह है कि उसकी नाबालिक नतनीन को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर भगाकर ले गया है। कि प्रार्थीया के गुम इंसान रिपोर्ट पर अज्ञात व्यक्ति का कृत्य अपराध धारा 363 भादवि का अपराध घटित होना पाये जाने से अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें