पत्नी ने खाने में नहीं बनाई बिरयानी, नशे में धुत्त पति ने पह... - CG Sandesh

पत्नी ने खाने में नहीं बनाई बिरयानी, नशे में धुत्त पति ने पहले की पिटाई फिर मारा चाकू

कहते हैं शराब के नशे में इंसान हैवान बन जाता है. ऐसी ही हैवानियत की एक घटना महाराष्ट्र के लातूर जिले  में देखने को मिली है. जहां एक पति ने अपनी पत्नी की जमकर पिटाई कर दी और फिर चाकू  मार दिया. पत्नी का कसूर बस इतना था कि उसने पति के लिए रात के खाने में बिरयानी  नहीं बनाई थी. बस इसी बात पर नाराज पति ने पत्नी को चाकू मार दिया.

घटना की जानकारी देते हुए लातूर थाने के इंस्पेक्टर सुधाकर बावकर ने बताया कि पुलिस ने आरोपी विक्रम विनायक डेडे के खिलाफ 31 अगस्त को नांदेड़ रोड इलाके के कुश्तदाम में हुई घटना को लेकर मामला दर्ज कर लिया है. हालांकि घटना के बाद पति फरार है और अबतक उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई है.

इंस्पेकटर ने बताया कि घटना 31 अगस्त की रात की है. जब आरोपी पति शराब के नशे में घुत्त होकर घर आया और रात के खाने में बिरयानी नहीं बनाने पर अपनी पत्नी से बहस करने लगा. दोनों के बीच झगड़ा हुआ. आवाज सुनकर परिवार के अन्य सदस्य दोनों का बीच बचाव करने लगे, लेकिन बीच-बचाव करने पर भी आरोपी ने अपनी पत्नी की सबके सामने जमकर पिटाई कर दी.

पिटाई करने के बाद अचानक उसने पास से चाकू निकाला और पत्नी पर वार कर दिया. उसने कई बार अपनी पत्नी को चाकू मारा. परिवार के लोग बीच-बचाव करते रहे इस बीच घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया. लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी और घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया.

पुलिस इंस्पेक्ट ने बताया कि हमले में गंभीर रूप से घायल पीड़िता को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उसका इलाज चल रहा है. अधिकारी ने कहा कि अभी तक शराबी पति की गिरफ्तारी नहीं हुई है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें