नाबालिग लड़की को युवक घुमाने के बहाने ले गया दोस्त के घर.... ... - CG Sandesh

नाबालिग लड़की को युवक घुमाने के बहाने ले गया दोस्त के घर.... फिर किया रेप, दी जान से मारने की धमकी

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 15 साल की लड़की से रेप करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। लड़की को घुमाने के बहाने परिचित आरोपी अपने साथ दोस्त के मकान में ले गया और दुष्कर्म किया। फिर जान से मारने की धमकी दी और छोड़कर भाग निकला। किसी तरह लड़की घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है।

सरकंडा क्षेत्र की रहने वाली 15 साल की लड़की 10वीं कक्षा में पढ़ती है। सिविल लाइन क्षेत्र के 27 खोली स्थित आदर्श चौक निवासी रविंद्र सिंह ठाकुर (30) उसका परिचित है और दूर का रिश्तेदार भी है। शुक्रवार को लड़की स्कूल जाने निकली थी। तभी रविंद्र सिंह बाइक में आया और उसे घुमाने के बहाने बाइक पर बैठाकर ले गया।

रेप के बाद घर के बाहर छोड़ा
रविंद्र सिंह उसे अपने दोस्त के सूने मकान में ले गया, जहां उसने लड़की के साथ रेप किया। लड़की के विरोध करने पर उसने धमकी दी। साथ ही किसी को बताने पर बदनाम करने की भी धमकी देने लगा। फिर उसे घर के पास लाकर छोड़ दिया। लड़की अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी।

परिजन लेकर पहुंचे थाने
घटना की जानकारी होने पर लड़की के परिजन उसे लेकर थाना पहुंचे। TI उत्तम साहू ने बताया कि पुलिस केस दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश कर रही थी। पुलिस की टीम ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें