बागबाहरा : पति पत्नी के बीच बोलने वाले कौन होते हो कहकर लोहे... - CG Sandesh

बागबाहरा : पति पत्नी के बीच बोलने वाले कौन होते हो कहकर लोहे का धारदार हथियार से मारपीट

बागबाहरा थाना अंतर्गत ग्राम नवाडीह में पति पत्नी के बीच बोलने वाले कौन होते हो कहकर लोहे का धारदार हथियार से मारपीट, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

एवन चक्रधारी ने पुलिस को बताया कि ग्राम नवाडीह का रहने वाला है. 27 अगस्त 2022 के करीब 02/30 बजे वह अपने घर में था तभी गांव के ठाकुर राम चक्रधारी की पत्नी पंकजनी चक्रधारी उसके घर भागते हुये आयी और उसके पिताजी ईतवारी राम चक्रधारी को अपने पति द्वारा मारपीट करने के संबंध में बतला रही थी.

उसी समय ठाकुर राम चक्रधारी हाथ में चाकुनुमा लोहे का तेजधार हथियार लेकर आया और घर के बाहर अपने पत्नी को गाली गलौच कर रहा था जिसे सुनकर वह घर से बाहर आकर ठाकुर राम को समझा रहा था तभी वह उसे तुम कौन होते हो हमारे पति पत्नी के बीच बोलने वाले कहते मां बहन की अश्लील गाली गलौच करने लगा गाली गलौच करने से मना करने पर मेरा क्या कर लेगा कहकर हाथ में रखे लोहे के चाकू से मारपीट किया.

जिसे देखकर उसका भतीजा सुरेश चक्रधारी, उसका छोटा भाई यशवंत चक्रधारी व गांव के राजेश ध्रुव देखे व बीच बचाव किये है ठाकुर राम को उसके घर भेजे तो ठाकुर राम द्वारा उसे दुबारा मेरे व पत्नी के बीच में बोलोंगे तो जान से मार दुंगा कहकर धमकी देते चला गया मारपीट से उसके सिने के बांये तरफ चोट लग कर दर्द हो रहा है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 294-IPC, 324-IPC, 506-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें