पत्नी की प्रताड़ना से तंग युवक आत्मदाह करने पेट्रोल लेकर SP... - CG Sandesh

पत्नी की प्रताड़ना से तंग युवक आत्मदाह करने पेट्रोल लेकर SP ऑफिस पहुंचा...

एक युवक एसपी ऑफिस के बाहर पेट्रोल लेकर आत्मदाह करने पहुंचा था, जिसे पुलिसकर्मियों ने रोका. एसपी दफ्तर के पुलिसकर्मियों ने युवक से पेट्रोल से भरा बोतल छीनकर समझाइश दी. युवक ने बताया कि पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर वह सुसाइड करने एसपी ऑफिस पहुंचा था.

जबड़ापारा निवासी पीड़ित अमितेश मिश्रा ने पत्नी और ससुराल वालों पर ब्लेकमेल का आरोप भी लगाया है. उन्होंने बताया कि शादी के बाद एक महीने से पत्नी घर से गायब है. पुलिस से कई बार गुहार लगा चुका है. सरकंडा थाना में गुमशुदगी का मामला दर्ज है. युवक ने बताया कि उनकी पत्नी रायपुर में रहती है और वह दूसरी शादी कर ली है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें