युवती की लाश समझकर पुलिस को बुलाया, निकली सेक्स डॉल... - CG Sandesh

युवती की लाश समझकर पुलिस को बुलाया, निकली सेक्स डॉल...

समुद्र तट पर लोग टहल रहे थे, तभी उन्हें रेत पर एक युवती की लाश पड़ी दिखी, जिससे अफरा-तफरी मच गयी. लोगों ने पुलिस को बुलाया. लेकिन जब लाश का मुआयना किया गया, तो सब चौक गए. दरअसल, जिसे लोग युवती की लाश समझ रहे थे वह एक कीमती सेक्स डॉल थी. यह सीन पूर्वी थाईलैंड के चोनबुरी के बंग सेन जिले की है.
घटना 18 अगस्त को सामने आई. अफवाह फैली कि समुद्र के तट पर एक युवती की लाश पड़ी है. लोगों ने तुरंत इसकी सुचना पुलिस को फोन करके दी. सूचना मिलते ही पुलिस क्राइम सीन को सील करने के लिए इन्वेस्टिगेश टेप (क्राइम सीन को घेरने के लिए लगाया जाने वाला टेप) के अपनी टीम को लेकर तुरंत पहुंची.

हालांकि, जब पुलिस ने कथित लाश के पैर को करीब से जांचा-परखा, तो स्किन का रंग देखकर कुछ अजीब सा लगा. जब हाथ से टटोला, तो स्किन रबर जैसी महसूस हुई. बाद में मालूम चला कि ये किसी महिला की लाश नहीं, बल्कि सेक्स डॉल थी. पुलिस ने देखा कि उसका सिर गायब था और उसका निचला भाग ओपन था.
पुलिस के अनुसार यह एक जापानी डॉल थी, जो ऑनलाइन ऑर्डर पर मिलती है. इसकी कीमत 500 डॉलर तक होती है. यह जीवित युवती सा फील देती है. माना जा रहा है कि कोई युवक इसे तट पर छोड़ गया या गुम हुई होगी. बाद में वो लहरों के साथ बहते हुए तट पर आ गई. पुलिस ने डॉल को जब्त कर लिया है. आशंका यह भी है कि शायद किसी ने लोगों को डराने के मकसद से ऐसा ड्रामा किया हो. पुलिस ने कह है कि अगर यह गलती से छूटी है, तो मालिक पुलिस के पास से उसे वापस ले जा सकता है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें