बागबाहरा : दुकान का संचालक सट्टा-पट्टी लिखते रंगे हाथ गिरफ्त... - CG Sandesh

बागबाहरा : दुकान का संचालक सट्टा-पट्टी लिखते रंगे हाथ गिरफ्तार

बागबाहरा पुलिस को 19/अगस्त 2022 को मुखबीर से सूचना मिला कि आरटीओ बैरियर के पास में अमर सोनी पिता स्व राजकपूर सोनी के द्वारा अपने डेली निड्स के दूकान में रूपये पैसे की दांव लगाकर सट्टा पट्टी लिख रहा है पुलिस स्टाफ आरोपी के डेली निड्स दूकान ग्राम खोपली पडाव पहुंचकर रेड कार्यवाही किया जहां पर आरोपी अमर सोनी पिता स्व राजकपूर सोनी उम्र 28 वर्ष साकिन वार्ड क्र 04 थानापारा बागबाहरा थाना बागबाहरा जिला महासमुन्द के द्वारा सट्टा पट्टी लिखते रंगे हाथ पकडा गया जिसके कब्जे से 01. एक नग सट्टा पट्टी जिस पर विभिन्न अंको के सामने रूपये पैसो का दांव लगा हुआ ,02. एक नग डाट पेन ,03. नगदी रकम 2510 रूपये को गवाहो के समक्ष जप्त किया गया । आरोपी का कृत्य धारा 4 (क) जुआ एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें