CG News : पिता ने की बेटी के साथ हैवानियत, बेटी की मौत के बा... - CG Sandesh

CG News : पिता ने की बेटी के साथ हैवानियत, बेटी की मौत के बाद शव नदी में फेंका

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से माता-पिता द्वारा अपने बच्ची के साथ हैवानियत करने का मामला सामने आया है. माता-पिता ने अपने ही बच्ची के साथ ऐसी हैवानियत की कि उसकी मौत हो गई. इतना ही नहीं मौत होने के बाद दोनों ने मामले को छुपाने के लिए शव को नदी में भी फेक दिया.

मिली जानकारी के अनुसार, नशे में धुत्त पिता ने अपनी ही मासूम बेटी की लात मारकर हत्या कर दी. इस मामले में मासूम की मां की ममता भी शर्मशार हो गई. बच्ची की हत्या को छिपाने के पति का साथ देते हुए बेटी के शव को नदी में फेंका फिर थाने में जाकर अपहरण की झूठी रिपोर्ट भी लिखा दी.
अपहरण का मामला दर्ज होनें के बाद पुलिस जांच में जुट गई, जिसके बाद खुलासा हुआ कि दोनों पति-पत्नी ही ने ही घटना को अंजाम दिया है. जिसके बाद कमलेश्वरपुर पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार किया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें