छत्तीसगढ़ : भाजपा ने विधायक नारायण चंदेल को नया नेता प्रतिपक... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ : भाजपा ने विधायक नारायण चंदेल को नया नेता प्रतिपक्ष चुना

छत्तीसगढ़ के मुख्य विपक्षी दल भाजपा ने जांजगीर-चांपा से विधायक नारायण चंदेल को नया नेता प्रतिपक्ष चुना, वह धरमलाल कौशिक का स्थान लेंगे। नारायण चंदेल को नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने का फैसला भाजपा विधायक दल की बैठक में सर्वसम्माति से लिया गया। भाजपा प्रदेश प्रभारी डी. पुरदेंश्वरी आज सुबह रायपुर पहुंची और पार्टी मुख्यालय में विधायकों की बैठक ली। जिसमें उन्होने विधायकों से रायशुमारी तो ली लेकिन नाम दिल्ली से ही तय था जिसकी घोषणा कर विधायकों की सहमति ले ली गई। धरमलाल कौशिक की जगह अब जांजगीर चांपा के विधायक नारायण चंदेल को छत्तीसगढ़ में नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है।

नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने के बाद नारायण चंदेल ने मीडिया से बातचीत में कहा, विधायक दल की बैठक में मुझे सर्वसम्मपति से नेता प्रतिपक्ष की जिम्मे दारी सौंपी गई है। सबको साथ लेकर नए दायित्वर का निर्वहन करेंगे। उन्होंीने पार्टी के केंद्रीय शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यकक्त् करते हुए कहा, छत्तीेसगढ़ में शान से कमल खिलाने का दायित्व सौंपा गया है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें