सो रही महिला पर गिरी दीवार मौके पर मौत, 4 बच्चे भी घायल - CG Sandesh

सो रही महिला पर गिरी दीवार मौके पर मौत, 4 बच्चे भी घायल

छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में सो रही महिला पर दीवार गर गई। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं इसी हादसे में 4 बच्चे भी घायल हैं। भारी बरसात के चलते दीवार गीली थी। यही वजह है कि दीवार गिर गई। रात के वक्त अचानक से हादसा हुआ है। जिसके बाद घर में अफरा-तफरी मच गई थी। मामला लोरमी थाना के तुलसाघाट इलाके का है।

तुलसाघाट इलाके में जुगन बाई कोशले(52) अपने परिवार के साथ एक कच्चे मकान में रहती थी। रोज की तरह वह शुक्रवार रात को भी अपने कमरे में सो रही थी। उसके साथ उसके 4 नाती-नातिन भी सो रहे थे। इसी दौरान देर रात ये हादसा हो गया। घर के अंदर की दीवार एक दम से महिला पर गिरी, जिससे वह दब गई और खाट में ही उसकी मौत हो गई।

इधर, बच्चे भी दूसरी तरफ सो रहे थे। दीवार का कुछ हिस्सा उन पर भी गिरा। इससे वह भी घायल हुए हैं। हादसे के वक्त घर के दूसरे लोग दूसरे कमरों में सो रहे थे। उन्होंने अचानक से आवाज सुनी तो दौड़ते हुए उस कमरे तक गए। जहां उन्होंने देखा कि महिला दीवार के टुकड़ों के नीचे दब गई थी। बच्चे जोर-जोर से रो रहे थे। इसके बाद तुरंत बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है।

बताया गया है कि पिछले कई दिनों से जिले में लगातार बारिश जारी है। जिसके कारण कच्चे मकान में रहने वालों के घर के घर गीले हो गए हैं। इस हादसे में भी ऐसा ही हुआ है। हादसे की जानकारी शनिवार सुबह लोरमी पुलिस और एसडीएम को मिली थी। जिसके बाद पुलिस और एसडीएम मौके पर पहुंचीं। एसडीएम ने बताया है कि महिला के परिवार को 4 लाख रुपए सरकार की तरफ से मुआवजा दिया जाएगा।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें