राजधानी में बेखौफ है बदमाश, युवक की दिनदहाड़े पीट-पीटकर की ह... - CG Sandesh

राजधानी में बेखौफ है बदमाश, युवक की दिनदहाड़े पीट-पीटकर की हत्या ...परिजन ने किया जमकर हंगामा

पुलिस की लाख कोशिशों के बाद भी आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। राजधानी रायपुर के टिकरापारा इलाके में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि 2 दिन पहले रावतपुरा बीएसयुपी कॉलोनी में कुछ युवकों का शराब पीने के दौरान मोबाइल को लेकर विवाद हुआ था, जिसमें मारपीट के दौरान अजय तांडी नामक युवक को साथियों ने जमकर पीटा थाय़। इससे वो घायल हो गया था।

मामले में कोई शिकायत पुलिस के पास नही की गई थी, लेकिन सोमवार सुबह उसकी तबियत बिगडी तो उसको पचपेडी नाका स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। जिसके बाद मृतक अजय के रिश्तेदारों और साथियों ने शव लेकर टिकरापारा थाने का घेराव कर जमकर हंगामा किया। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर धरने पर बैठे।

पुलिस के काफी समझाने के बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिये तैयार हुए। पुलिस ने तीन आऱोपियों की पहचान कर एक आऱोपी को हिरासत में लिया है। बाकी 2 आरोपियों की तलाश में कई टीमे लगी हैं। फिलहाल, हत्या के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है, जिसके कारण अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें