एक तरफा प्रेम में शादीशुदा महिला से बनाना चाहता था शारीरिक ... - CG Sandesh

एक तरफा प्रेम में शादीशुदा महिला से बनाना चाहता था शारीरिक संबंध, मना करने पर फावडे से काट डाला

मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई. जहां एक सनकी कथित प्रेमी ने शादीशुदा महिला की फावड़े से काट कर हत्या कर दी. यह घटना आजदनगर कॉलोनी की है.

बताया जा रहा है कि यहां निर्माणाधीन मकान में खालिद नाम का शख्स अपनी प्रेमिका को लेकर गया था. वहां दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ और खालिद ने प्रेमिका पर फावड़े से हमला कर उसे काट डाला. इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया.

सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. गर्दन पर वार करने के साथ शरीर पर 20 से ज्यादा निशान मिले हैं. बताया जा रहा है कि हत्यारा महिला से एकतरफा प्रेम करता था. 

वारदात की जानकारी जैसे ही नईम नाम के शख्स को लगी उसने तुरंत ही इसकी सूचना पुलिस को दी. कुछ ही घंटों में दबिश देकर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उससे पूछताछ की जा रही है.

एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि फावड़े से काट कर एक महिला की हत्या कर दी गई. शव एक निर्माणाधीन मकान में मिला. प्रथम दृष्टया में प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है. घटना के कुछ ही घंटों अंदर आरोपी को पकड़ लिया गया उससे लगातार पूछताछ जारी है. पुलिस को पता चला है कि खालिद शादी करना चाहता था. महिला विरोध करती थी, जिसके चलते खालिद ने महिला का कत्ल कर दिया


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें