बहन प्रेमी के साथ बाइक में घुम रही , भाई ने देख लिया फिर युव... - CG Sandesh

बहन प्रेमी के साथ बाइक में घुम रही , भाई ने देख लिया फिर युवक पर ब्लेड से कर दिया हमला…

मुड़ापार क्षेत्र में रहने वाले विशाल नामक युवक के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की और ब्लेड से हमला कर दिया. मामले की शिकायत मानिकपुर चौकी में दर्ज कराई गई है. पीड़ित पक्ष का आरोप है कि हमला करने वालों को पुलिस ने तलब जरूर किया, लेकिन कुछ घंटे बाद उन्हें चलता कर दिया.

ब्लेड से किए गए हमले में विशाल को सीने और अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं. विशाल ने बताया कि इस घटना को अंजाम देने में चार-पांच साथी मुख्य रूप से शामिल हैं. बाजार जाने के दौरान उन्होंने रास्ते में रुकवाया और यह घटना की. मारपीट करने वाले युवकों का कहना था कि एक युवक के बहन को बाइक में लेकर घुमाता है, यह कहते हुए सीधे ब्लेड से हमला कर दिए.

इस दौरान उसके ही कुछ दोस्तों ने उसकी जान बचाई. खून से लथपथ वो जैसे-तैसे मानिकपुर चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई. पुलिस बाकायदा युवकों का नाम पूछा और बुलवाया भी, उसके बाद उसका मुलाहिजा भी कराया. लेकिन कार्रवाई न करके उल्टे उसे मारपीट करने वाले युवकों के साथ समझौता करने दबाव बनाया और युवकों को छोड़ दिया.

विशाल के मुताबिक, एक युवती का नाम लेकर उसके साथ इस घटना को अंजाम दिया गया. जबकि उसकी जानकारी में ऐसा कभी कुछ हुआ ही नहीं. विशाल ने आरोप लगाया कि आरोपियों पर कार्रवाई करने के बजाय मानिकपुर पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया. 

पीड़ित पक्ष के द्वारा जो बातें कही जा रही है, उसका असली सच आना अभी बाकी है. फिलहाल, पुलिस के उच्च अधिकारियों को इसकी जानकारी मिलते ही चौकी प्रभारी को उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें