महिला से बलात्कार करने घर में घुसा, लोगों ने पकड़ जमकर की पिट... - CG Sandesh

महिला से बलात्कार करने घर में घुसा, लोगों ने पकड़ जमकर की पिटाई

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में 40 साल के एक युवक ने 50 साल की महिला के साथ उसके घर में घुसकर बलात्कार करने की कोशिश की है। जबकि दूसरा युवक घर के बाहर खड़ा होकर पहरा दे रहा था।

 बताया जा रहा है कि, महिला के चीखने की आवाज सुनकर आस-पास घरों के ग्रामीण इकट्ठा हो गए। दोनों युवकों की जमकर पिटाई की गई। हालांकि, एक युवक लोगों को चकमा देकर फरार हो गया है, दूसरे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों UP के रहने वाले हैं। मामला फरसगांव थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित महिला की बेटी ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। गांव में पानी टंकी निर्माण करने उत्तर प्रदेश के 2 युवक आए हुए थे, जो गांव में ही रह रहे थे। शनिवार शाम करीब 5 बजे महिला घर पर अकेली थी। मौके का फायदा उठाकर दोनों युवक घर पहुंच गए।

 एक युवक घर के बाहर खड़ा होकर पहरा दे रहा था, तो वहीं दूसरा युवक घर में घुस गया। घर का दरवाजा खुला हुआ था। महिला किचन में काम कर रही थी। जब युवक घर में आया तो महिला ने बाहर जाने को कहा। जिसके बाद युवक महिला के साथ छेड़छाड़ करने लगा। बलात्कार करने की कोशिश किया।

वहीं महिला जोर-जोर से चिल्लाने लगी। आस-पास के लोग महिला की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे। घर के बाहर खड़ा दूसरा युवक लोगों को देख भागने की कोशिश कर रहा था। जिसे पकड़ लिया गया।

 फिर घर के अंदर से दूसरे युवक को बाहर निकाला गया। ग्रामीणों ने दोनों की जमकर पिटाई की। जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस के पहुंचने से पहले एक युवक किसी तरह से ग्रामीणों को चकमा देकर फरार हो गया। हालांकि, पुलिस ने महिला के साथ बलात्कार की कोशिश करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

फरसगांव पुलिस ने रविवार को मीडिया को जानकारी दी है। पुलिस ने बताया कि इस घटना के मुख्य आरोपी पप्पू भारती (40) को गिरफ्तार कर लिया गया है। दूसरा आरोपी धर्मेंद्र यादव (40) मौके से फरार हो गया था। जिसकी तलाश जारी है। दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश के कुशीनगर के रहने वाले हैं।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें