अधेड़ मानसिक दिव्यांग युवती से किया दुष्कर्म, इशारों से बताई ... - CG Sandesh

अधेड़ मानसिक दिव्यांग युवती से किया दुष्कर्म, इशारों से बताई आपबीती

अधेड़ ने एक मानसिक दिव्यांग युवती से दुष्कर्म किया। युवती बोल और सुन भी नहीं सकती है। उसने इशारों से पहचान की तो आरोपी को गिरफ्तार किया जा सका। इसके पहले तक पुलिस भी मामले के दबाए रही। 

मामला पामगढ़ थाना क्षेत्र का है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, स्थानीय आश्रित गांव निवासी 28 साल की युवती मानसिक रूप से विकलांग है। वह बोल और सुन भी नहीं सकती है।

युवती घर से अकेले निकली थी। जब वह घर लौटी तो सारे कपड़े बिखरे हुए थे और रो रही थी। इस पर परिजनों ने पूछा तो युवती ने दुष्कर्म की बात इशारों से बताई। इसके बाद परिजन थाने पहुंचे और FIR दर्ज कराई।

जांच के बाद पुलिस ने गांव के ही निवासी आरोपी गंगाराम जांगड़े (46) को गिरफ्तार कर लिया। युवती का मेडिकल कराया गया है। इसमें उससे दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। बताया जा रहा है कि युवती ने इशारों से आरोपी के बारे में बताया। पुलिस ने उसे हिरासत में लिया तो आरोपी की पहचान युवती ने की।



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें