नाबालिग लड़के को जबरन भगाकर रेप कर रही थी महिला,मामला दर्ज - CG Sandesh

नाबालिग लड़के को जबरन भगाकर रेप कर रही थी महिला,मामला दर्ज

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में पत्थलगांव पुलिस ने आज नाबालिग लड़के को जबरन भगाकर दुष्कर्म करने वाली महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक डी.रविशंकर ने बताया कि आरोपी महिला के विरुद्ध नाबालिग लड़के को भगा ले जाने तथा बंधक बनाकर दुष्कर्म करने की पुष्टि हो जाने पर विभिन्न अपराधिक धारा के साथ पॉस्को एक्ट का मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी महिला से नाबालिग लड़के को छुड़ा कर उसके परिजनों को सौंप दिया है। इस मामले को अंजाम देने वाली आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

ऐसी ही एक खबर आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले से भी आ रही है। एक 30 वर्षीय महिला जो दो बच्चों की मां है वो एक 15 साल के लड़के के साथ भाग गई है। गुड़ीवाड़ा शहर की महिला का कथित तौर पर उस लड़के के साथ घनिष्ठ संबंध था जो उसी इलाके में रहता था।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें