नाबालिग लड़की को प्यार के जाल में फंसाकर किया दुष्कर्म... - CG Sandesh

नाबालिग लड़की को प्यार के जाल में फंसाकर किया दुष्कर्म...

 जिले में 14 साल की लड़की को भगाकर उससे दुष्कर्म करने के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। युवक ने मोबाइल से कॉल कर पहले उससे दोस्ती की। फिर प्यार का इजहार कर उसके साथ शादी करने का झांसा देकर भगाकर ले गया और उससे दुष्कर्म किया। बाद में लड़की को छोड़कर युवक महाराष्ट्र भाग गया था। घटना सीपत थाना क्षेत्र की है।

सीपत क्षेत्र की रहने वाली 14 साल की लड़की 9वीं कक्षा में पढ़ती है। करीब साल भर पहले उसके मोबाइल में अनजान नंबर से कॉल आया। रॉन्ग नंबर से आए इस कॉल के बाद युवक और लड़की में बातचीत शुरू हो गई। 

युवक ने अपना परिचय कोनी निवासी मो. उस्मान के रूप में दिया। युवक ने बताया कि वह भी 12वीं कक्षा का छात्र है। दोनों में दोस्ती हो गई और फिर युवक ने प्यार का इजहार किया और लड़की उसकी बातों में आ गई।

गोंदिया से गिरफ्तार हुआ आरोपी
30 जून की रात मो. उस्मान लड़की के गांव गया। इस दौरान उसके साथ शादी करने का झांसा देकर उसे भगाकर अपने घर ले गया। सुबह होने पर लड़की गायब मिली, तब परिजन ने उसकी तलाश शुरू कर दी। 

इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। TI हरीश तांडेकर ने बताया कि पुलिस की तलाशी और गिरफ्तारी के डर से उस्मान कुछ दिन पहले लड़की को सरकंडा के मोपका चौक में छोड़कर महाराष्ट्र के गोंदिया भाग गया था। पुलिस उसकी तलाश करते हुए उसे गोंदिया से गिरफ्तार कर ले आई है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें