युवक ने शादी का झांसा देकर नाबालिग को बनाया हवस का शिकार, अब... - CG Sandesh

युवक ने शादी का झांसा देकर नाबालिग को बनाया हवस का शिकार, अब किया इंकार

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से नाबालिग से दुष्कर्म की बड़ी खबर सामने आ रही है। बिलासपुर के कोटा थाना क्षेत्र में एक बैंककर्मी ने शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म किया।मिली जानकारी के अनुसार नाबालिग और बैंककर्मी की पहचान लोन वसूली के दौरान हुई थी। 

इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई। दोनों का मिलना-जुलना और बाहर घूमना शुरू हो गया। बैंककर्मी नाबालिग से शादी करने की बता करते हुए बार-बार उससे दुष्कर्म करता रहा। इसके बाद बैंककर्मी ने अचानक शादी करने से इंकार कर दिया। इस मामलों को लेकर नाबालिग में पुलिस थाने इ शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल आरोपी पुलिस हिरासत में है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें