नारायणपुर विधायक ने  तीरथा मे बालक आश्रम एवं मुण्डागाँव मे प... - CG Sandesh

नारायणपुर विधायक ने तीरथा मे बालक आश्रम एवं मुण्डागाँव मे पोस्ट मेट्रिक कन्या छात्रावास का किया शुभारंभ

आज नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र मे विधायक एवं छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री चंदन कश्यप ने तिरथा बालक आश्रम एवं मुंडागांव में पोस्ट मेट्रिक कन्या छात्रावास का शुभारंभ किया। इस मौके पर विधायक कश्यप ने कहा कि विद्यार्थी जीवन सबसे महत्वपूर्ण होता है। शिक्षा के बिना मानव जीवन व्यर्थ है इसलिए शिक्षा जीवन में अति आवश्यक है। शिक्षा जहां से भी मिले उसे हमे ग्रहण करना चाहिए।

आधुनिक युग आज इतनी तेज़ी से चल रहा है कि इस इस युग को आधुनिकता का क्रांतिकारी युग बोला जा सकता है।किसी भी समय में बदलाव अपने आप नहीं आते, बदलाव लाए जाते हैं और इनके पीछे की यह प्रक्रिया शिक्षा के बिना असंभव है। आधुनिक युग में शिक्षा का महत्व पहले की तुलना में काफी बढ़ गया है। लोगों को अपना जीवन जीने में और अपने जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए शिक्षा की काफी जरूरत है। 

शिक्षा जीवन को बेहतर बनाने वाली संभावनाओं तक पहुँचती है। आज सिर्फ ज्ञान प्राप्त करना ही काफी नहीं, औद्योगिकरण के युग में ज्ञान के प्रयोग पर अधिक बल दिया जाता है। इसे व्यावहारिक ज्ञान कहा गया है। इसलिए शिक्षा के साथ-साथ विभिन्न व्यावसायिक प्रशिक्षण भी दिए जाते हैं। जिससे बच्चे छात्र जीवन में ही अपने व्यावसायिक समस्याओं के समाधान प्राप्त कर कुशल कर्मचारी बन सके।विधायक ने आगे कहा कि हमारी प्रदेश की कांग्रेस सरकार शिक्षा के क्षेत्र में जो कार्य कर रहीं है बहुत ही सराहनीय है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश मे एक शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति लायी है।

इस दौरान भानपुरी ब्लॉक अध्यक्ष जीतेन्द्र जैन, युवा कांग्रेस अध्यक्ष अनिल बघेल, दुकारू कश्यप, रुपधर, सोमारु,नारायणपुर विधानसभा उपाध्यक्ष अभिषेक बाजपाई, महेद्र पाढ़ी, सरपंच तिरथा मुनिबाई सरपंच मुंडागांव ललिता मौर्य, लेदू, डमरू बघेल, छोटू चौबे, देवनाथ, लखेश्वर ठाकुर,जईत पटेल, सत्यकांत, शामू,मिटकू राम, शेखर पटेल, रैतूराम सेटिया, फगनू बघेल, विधायक सोसल मिडिया प्रतिनिधि विक्की कश्यप कांग्रेस कार्यकर्ता ग्रामीणजन आदि मौजूद थे.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें