जशपुर : युवक के साथ भागी नाबालिग लड़की, घर वालों ने दर्ज कर... - CG Sandesh

जशपुर : युवक के साथ भागी नाबालिग लड़की, घर वालों ने दर्ज कराया अपहरण का केस

छत्तीसगढ़ के जशपुर से नाबालिग लड़की को एक विशेष समुदाय के लड़के द्वारा भगा ले जाने का मामले सामने आया है. नाराज गांव वालों ने आरोपित के खिलाफ अपहरण के साथ आदिवासी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की मांग की है.

यह मामला जिले के सन्ना थाना क्षेत्र का है, जानकारी के अनुसार गांव की 17 वर्षिय नाबालिग 9 जुलाई को घर से लापता हो गई थी. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने धारा 363 के तहत अज्ञात आरोपित के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया.

नाबालिग के परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी गांव के एक युवक के साथ उसके घर पर देखी गई थी. जब उन्होंने उसके घर जाकर पूछताछ की तो उसके परिजनों ने लड़की के आने की बात को स्वीकार कर लिया. लेकिन 10 जुलाई को दोनों घर से गायब हो गए.

घटना के सामने आते ही लोगों में गुस्सा का फूट पड़ा और सड़क पर जाम लगाकर नारेबाजी करने लगे. पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई लेने की मांग की. एसडीओपी राजेन्द्र सिंग परिहार ने बताया कि गिरफ्तारी की मांग को लेकर किशोरी के स्वजन और स्थानीय लोगों ने चक्काजाम करने की कोशिश की थी. उन्हें समझाने के बाद मौके से हटा दिया गया. फिलहाल अपहरण का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें