ओडिशा में तेजाब हमले में महिला झुलसी, तेजाब फेंकने के बाद बद... - CG Sandesh

ओडिशा में तेजाब हमले में महिला झुलसी, तेजाब फेंकने के बाद बदमाश फरार

ओडिशा के कटक जिले में कुछ अज्ञात बदमाशों ने एक महिला पर कथित तौर पर तेजाब फेंक दिया जिससे वह झुलस गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना कटक जिले के तिगिरिया पुलिस थाना क्षेत्र के नुआपताना गांव में सुबह चार बजे उस समय हुई, जब महिला (36) सैर के लिए निकली थी। सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद पुलिस ने बताया कि महिला को अकेले सड़क पर दौड़ते हुए देखा गया। उन्होंने बताया कि यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है कि तेजाब हमले की घटना में कितने लोग शामिल थे।

पुलिस ने बताया कि उसे गंभीर अवस्था में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उसे बाद में कटक स्थित एससीबी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया गया। तेजाब हमले में महिला 50 फीसदी झुलस चुकी है। अस्पताल में भर्ती पीड़िता ने पत्रकारों को बताया कि जैसे ही वह अपने घर से बाहर निकली तभी चार लोगों ने उस पर तेजाब फेंक दिया। बदमाश तेजाब फेंकने के बाद मौके से फरार हो गये।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें