चरित्र संदेह के चलते पति ने अपनी पत्नी पर धारदार कुल्हाड़ी से... - CG Sandesh

चरित्र संदेह के चलते पति ने अपनी पत्नी पर धारदार कुल्हाड़ी से किया वार, खून से लथपथ मिली लाश

कांकेर जिले पखांजुर में एक पति ने अपनी पत्नी पर धारदार कुल्हाड़ी से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। बता दे कि पति अपनी पत्नी पर शक करता था। जिसके बाद उसने इस वारदात को अंजाम दिया। पति ने सुबह 6:30 बजे पत्नी को मार दिया। 

महिला की लाश घर के अन्दर ही खून से लथपथ मिली। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। परिजनों ने देखा तो मामले में सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुँची पखांजुर पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना पखांजुर थाना क्षेत्र के चांदीपुर गांव का है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें