महासमुंद : इस वजह से सनकी पति ने कुल्हाड़ी से काट दी थी पत्न... - CG Sandesh

महासमुंद : इस वजह से सनकी पति ने कुल्हाड़ी से काट दी थी पत्नी की गर्दन...

छत्तीसगढ़ के महासमुंद में एक सनकी युवक ने रविवार देर शाम अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर उसे मार डाला। आरोपी अपनी पत्नी से बच्चे को 20 दिन पहले आई मोच को लेकर झगड़ा कर रहा था। 

पत्नी ने इसका विरोध किया तो उसकी हत्या कर दी। वारदात का पता रात को चला, जब आरोपी के छोटे भाई ने खिड़की से अंदर अपनी भाभी का शव पड़ा देखा। उसने परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने सोमवार सुबह आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला बागबहरा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम खोपली निवासी खिलावन मेहर का परिवार ईंट-भट्‌टे पर काम करता है। पूरा परिवार 20 दिन पहले ही प्रयागराज के एक ईंट-भट्‌टे पर काम करके लौटा था। बताया जा रहा है कि भट्‌टे पर काम के दौरान खिलावन के बच्चे राहुल को हाथ में मोच आ गई थी। 

इसी बात को लेकर खिलावन रविवार शाम करीब 6.30 बजे अपनी पत्नी कौशल्या से घर के बाहर खड़ा झगड़ा कर रहा था। इस पर कौशल्या घर के अंदर चली गई। उसके पीछे खिलावन मेहर भी गया और दरवाजा बंद कर लिया।

खिलावन के छोटे भाई संतोष मेहर ने पुलिस को बताया कि घर के अंदर से भी काफी देर तक झगड़े की आवाज आती रही। फिर सब शांत हो गया। इस पर उसने खिड़की से झांक कर देखा तो अंदर खिलावन घर के अंदर रखी कुल्हाडी से कौशल्या की गर्दन पर वार कर रहा था।

इसके बाद खिलावन ने दरवाजा खोला और वहां से कुल्हाड़ी लेकर भाग गया। इस पर संतोष ने पड़ोस में रहने वाले अपने रिश्तेदारों को इसकी जानकारी दी। वह लोग कमरे में गए तो कौशल्या का खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था।

इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इसके बाद से खिलावन का कुछ पता नहीं था। पुलिस ने उसे सुबह ग्राम खोपली आरटीओ बेरियर के पास से गिरफ्तार किया।

 पूछताछ में उसने गुस्से से पत्नी कौशल्या की हत्या कराना बताया। वारदात में प्रयुक्त कुल्हाड़ी और खून से सने कपड़े उसने शौचालय के पीछे छिपाकर रखे थे। उसे भी बरामद कर लिया गया है। खिलावन के भाई संतोष ने हत्या की FIR दर्ज कराई है। परिवार बहुत ही गरीब है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें