छत्तीसगढ़ : सेंट्रल जेल में कैदी ने लगाई फांसी, ड्यूटी में तै... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ : सेंट्रल जेल में कैदी ने लगाई फांसी, ड्यूटी में तैनात आरक्षक निलंबित

अंबिकापुर के सेंट्रल जेल में एक कैदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था.

दरअसल बलरामपुर जिले के राजपुर का रहने वाला लुकनु को 2011 में न्यायालय ने हत्या का आरोपी पाते हुए आजीवन कारावास की सजा दी थी. आरोपी को अंबिकापुर सेंट्रल जेल में रखा गया था, बताया जा रहा है कि रात को खाना खाने के बाद रात करीब 11:00 बजे सजायाफ्ता कैदी लुकनु जेल के बैरक के बाथरूम में जाकर दरवाजे में गमछा बांधकर लटक गया, जिससे उसकी मौत हो गई है.

हालांकि जेल अधीक्षक ने मौत के बाद कोतवाली पुलिस और जिला प्रशासन को इसकी सूचना दी और तत्काल नायब तहसीलदार और कोतवाली टीआई सेंट्रल जेल अंबिकापुर पहुंचे और फ़ासी में लटके कैदी का पंचनामा कर कैदी को नीचे उतारा गया. वहीं जेल वार्ड के ड्यूटी में तैनात आरक्षक को भी निलंबित कर दिया गया है. साथ ही कैदी के भी परिजनों को सूचित किया गया है, जिससे कैदी के परिजनों के सामने ही मृतक कैदी का पोस्टमार्टम किया जा सके, क्योंकि यह मामला सेंट्रल जेल से जुड़ा हुआ है इसलिए इस मामले में न्यायिक जांच की जाएगी, और जांच उपरांत जो भी दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही करने की बात जेल अधीक्षक कह रहे हैं.                                                                             


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें