बलात्कार की कोशिश में हुए नाकाम तो उतार दिया मौत के घाट...पक... - CG Sandesh

बलात्कार की कोशिश में हुए नाकाम तो उतार दिया मौत के घाट...पकड़े गए सारे आरोपी

रायगढ़ के बहुचर्चित काजल मसंद हत्याकांड की गुत्थी रायगढ़ पुलिस ने सुलझा ली है। आरोपियो ने काजल को घर मे अकेले देख पहले उससे रेप की कोशिश की और शोर मचाने पर उसकी हत्या कर दी। मामले का मुख्य आरोपी पूर्व में भी नाबालिक से दुष्कर्म व हत्या के प्रयास के मामलो में जेल जा चुका है। पुलिस ने घटना में शामिल तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार चक्रधरनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत स्वास्तिक विहार कालोनी में 14 जून को दोपहर एक युवती काजल मसंद की संदिग्ध मौत की जानकारी पुलिस को मिली थी। सूचना मिलने पर एडिशनल एसपी लखन पटले व सीएसपी दीपक मिश्रा ने फारेंसिक टीम के साथ मौके का मुआयना किया था। 

डॉग स्क्वायड को भी मौके पर बुलवाया गया था। संदिग्ध मौत की जांच के लिए एसपी अभिषेक मीणा ने एडीशनल एसपी अभिषेक मीणा के सुपरविजन व सीएसपी दीपक मिश्रा के नेतृत्व में तीन टीआई,एक थाना प्रभारी एसआई के साथ ही सायबर सेल की टीम बनाई थी।

पुलिस को जांच में पता चला कि काजल की तीन बहने थी,जो शादी के बाद अन्य राज्यो में निवासरत है। घटना के वक्त काजल की माँ भी बाहर गयी हुई थी। और कजल घर में अकेली थी। पुलिस डॉग रूबी ने स्मेल लेकर घरक पीछे फुलवारी पारा व श्मशान की ओर गया था जिससे वहां के संदेहियों से पूछताछ पुलिस ने की थी।



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें