इंस्टाग्राम में पोस्ट डालकर फांसी के फंदे पर झुला युवक - CG Sandesh

इंस्टाग्राम में पोस्ट डालकर फांसी के फंदे पर झुला युवक

कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र के एक युवक ने मौत से पहले इन्स्टाग्राम पर पोस्ट डाली और फांसी के फंदे पर झूल गया. इन्स्टा पोस्ट में उसने लिखा था की मैं इन दोनों की वजह से मर रहा हूं. मृतक राजा साहू (25) बसंत नगर में रहता था.

घटना की जानकारी पुलिस मौके पर पहुंची. राजा के दोस्तों ने पुलिस को बताया कि राजा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट डाला था. उस पोस्ट में राजा ने लिखा था कि मैं इन दोनों की वजह से मर रहा हूं. गुड बॉय. पोस्ट में लक्की साहू और विक्रम नाम के युवकों का जिक्र था. पता लगाया जा रहा है कि जिस दो लड़कों का नाम राजा ने लिखा था कि आखिर उन दोनों से राजा की ऐसी कौन से बात थी. जिसके चलते उसने ये कदम उठा लिया. पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच में जुट गयी है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें