बागबाहरा : किसान से रिश्वत लेते एसडीएम कार्यालय के बाबू का व... - CG Sandesh

बागबाहरा : किसान से रिश्वत लेते एसडीएम कार्यालय के बाबू का वीडियो वायरल

बागबाहरा के एसडीएम कार्यालय के एक बाबू का रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल हुआ है. बाबू पर आरोप है कि वह किसान से डायवर्सन के नाम पर 80 हजार रुपए मांग रहा था. वहीं रिश्वत लेते बाबू का वीडियो भी वायरल हो रहा है. दरअसल बागबाहरा एसडीएम कार्यालय में पदस्थ रीडर रोशन सोनी ब्लॉक के अमलीडीही निवासी एक किसान से डायवर्सन के नाम पर मांग 80 हजार रुपए की रहा था. किसान ने अपनी जमीन को तीन साल के लिए रेग (लिज) पर रखकर लगभग 30 हजार रीडर रोशन सोनी को दिया.

रीडर को रिश्वत देते हुए किसान ने चुपके से वीडियो बना लिया. बाद में वीडियो को वायरल कर दिया गया. वीडियो वायरल होने के बाद रोशन सोनी कार्यालय से गायब है, वहीं उनका फोन भी बंद है. इस मामले में रीडर रोशन सोनी को सिविल सेवा आचरण 1965 की धारा 3 के तहत कारण बताओ नोटिस भेजा गया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें