छत्तीसगढ़ : बहला-फुसलाकर काम करने ले जाने वाले दलाल ने उतारा... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ : बहला-फुसलाकर काम करने ले जाने वाले दलाल ने उतारा मौत के घाट, थाना जाओगे तो जान से मार देंगे कहकर परिजनों को दी धमकी

अधिक पैसे कमाने का लालच देकर महानगरों में ले जाने वाले लोगों के द्वारा ऐसा मामला सामने आया है कि वह अल्प समय में अधिक पैसा कमाए लेकिन मामला ऐसा हुआ कि वहां जाकर मजदूर की मौत हो जाती है. मौत हो जाने के बाद में परिवारजनों के पास शव आता है तो परिवार जनों को पुलिस को ना बताएं सूचना देने के नाम पर परिजनों को दबाव बनाया जाता है कि अगर आप ने पुलिस को सूचना दी तो आपके ऊपर पुलिस कार्यवाही की जाएगी जिला प्रशासन को टारगेट में रखकर दलालों द्वारा लाश को रात्रि के 12:00 बजे दफन कर दिया जाता है प्रार्थी की शिकायत पर भी कार्यवाही नहीं की जाती है उसको लेकर परिजनों ने पुलिस अधीक्षक को कार्यवाही को लेकर मांग की है मामला इस प्रकार है कि राधे राम पिता दिलबोध राम ग्राम पेमला थाना बागबहार ,जिला जशपुर छत्तीसगढ़ का निवासी है ने पुलिस अधीक्षक जिला जशपुर को लिखित आवेदन किया है कि मेरे बड़े भाई जेठू राम को 8 महीने पूर्व ग्राम पंचायत मयूरनाचा निवासी परनु राम एवं ग्राम पंचायत पेमला निवासी उजीत राम भूईहर बाहर काम करने के लिए घर से पैसे का प्रलोभन देकर बहला-फुसलाकर राजस्थान लेकर छोड़ दिए एवं दिनांक 13 मार्च 2022 को मेरे बड़े भाई का लाश को रात्रि के 12:00 बजे लाकर परनु राम और उजित राम दफना दिए। हमने जब पुलिस में सूचना देने की बात कही तो तुम सब परिवार जेल जाओगे कह कर डराया धमकाया गया एवं जब हम फिर से थाना बागबाहर सूचना करने जा रहे थे तब 02/06 /2022 को अपने साथ 8 लोगों को मेरे घर लेकर आया और थाना जाओगे तो जान से मार देंगे कह कर गाली गलौज किए एवं किसी को मत बोलना कह कर धमकाये। मुझे संदेह है कि मेरे बड़े भाई को मार दिया गया है और रात्रि के 12:00 बजे लाश को दफन कर दिया गया है।

राधे राम ने जिला पुलिस अधीक्षक से अनुरोध किया है कि परनु राम एवं उजीत राम के खिलाफ न्याय उचित कार्यवाही की जाए।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें